74 મેતો ભુલ ચલી બાબુલ કા દેશ


मैं तो भूल चली बाबुल का देस
पिया का घर प्यारा लगे
कोई मैके को दे दो संदेश
जाके मैके को दे दो संदेश
पिया का घर प्यारा लगे

ननदी मे देखी है बहना की सूरत
सासूजी मेरी है ममता की मूरत
हो पिता जैसा,
हो पिता जैसा ससुरजी का भेस
पिया का घर प्यारा लगे

चंदा भी प्यारा है, सूरज भी प्यारा
पर सबसे प्यारा है सजना हमारा
हो आँखे समझे,
हो आँखे समझे जिया का संदेस
पिया का घर प्यारा लगे

बैठा रहे सैंया नैनो को जोड़े
इक पल अकेला वो मुझको ना छोड़े
हो नही कोई,
हो नही कोई जिया को क्लेश
पिया का घर प्यारा लगे


Leave a Reply

Your email address will not be published.